{"_id":"612694848ebc3e79d63ac1ce","slug":"78-samples-tested-in-mobile-food-laboratory-18-suspects-found-chandausi-news-mbd400408430","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल खाद्य प्रयोगशाला में 78 नमूनों की जांच, 18 संदिग्ध मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल खाद्य प्रयोगशाला में 78 नमूनों की जांच, 18 संदिग्ध मिले
विज्ञापन
चंदौसी। खाद्य विभाग की ओर से खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक करने के लिए सचल खाद्य प्रयोगशाला से जनपद में तीन स्थानों पर नमूनों की जांच की गई। 78 खाद्य पदार्थो की जांच में 18 नमूने संदिग्ध मिले।
बुधवार को सचल खाद्य प्रयोगशाला वाहन चंदौसी पहुंचा। व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए अभियान में यहां पर 38 खाद्य पदार्थो की जांच कराई गई। कुछ व्यापारी व कुछ आमजन स्वयं ही अपने अपने खाद्य पदार्थ जांच के लिए लेकर पहुंचे। इसके बाद वाहन धनारी पहुंचा। वहां दस नमूनों की और बबराला में 30 खाद्य पदार्थो के नमूनों की जांच की। बुधवार को जनपद में 78 नमूनों की जांच की गई।
इनमें 18 नमूने संदिग्ध पाए हैं। इन नमूनों के फेल होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह केवल जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापारियों व आमजन के बीच जाकर जांच कराई गई थी। इस मौके पर मुख्य अभिहित अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे।