फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   75 tonnes of fake wheat seeds caught in Sambhal

Sambhal News: संभल में 75 टन गेहूं का नकली बीज पकड़ा

Mon, 11 Nov 2024 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
75 tonnes of fake wheat seeds caught in Sambhal
संभल। बरेली की एक कंपनी की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन की टीम ने रविवार को संभल, बहजोई और गुन्नौर में 75 टन से ज्यादा गेहूं का नकली बीज पकड़ा है। गेहूं का बीज जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

संभल में कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर रोड पर चौधरी सराय में नकली गेहूं बीज के दो हजार कट्टे जब्त किए गए हैं। कंपनी के डीसीएम अमरेंद्र कुमार राकेश ने बताया कि आरोपी दुकानदार उनकी कंपनी का माल खरीदता था लेकिन बीज बेचना बंद कर दिया। और कंपनी की नकली पैकिंग बनाकर उसमें बीज भरकर किसानों को बिक्री करनी शुरू कर दी। साथ ही अन्य दुकानदारों को भी बेचने की जानकारी मिली रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी मौजूद रहे। बीज जब्त कर लिया गया है। बहजोई में चितौरा रोड व रेलवे रोड से जिला कृषि अधिकारी प्रबोध कुमार मिश्रा के साथ कंपनी के अधिकारियों ने बीज के गोदाम पर पहुंचकर चेकिंग की। दो गोदाम सीज किए गए हैं। दोनों गोदाम में 950 कट्टे बरामद हुए हैं। इसी तरह गुन्नौर में कार्रवाई के दौरान 900 से ज्यादा कट्टे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

गेहूं का उत्पादन कम होने का अंदेशा
जो गेहूं का बीज पकड़ा गया है उससे फसल के उत्पादन में कमी होने का अंदेशा है। इसकी पुष्टि के लिए कृषि विभाग जांच करेगा। किसान असली बीज समझकर नकली बीज खरीद रहे थे। आरोपियों ने कंपनी की पैकिंग में नकली बीज भरकर रख दिया और उसकी सप्लाई जिलेभर में की गई। इस समय गेहूं की फसल की बुआई का समय है। 15 नवंबर तक जिलेभर में बुआई का कार्य तेजी पकड़ेगा। इस दौरान ही सारा बीज खप सकता था। इससे पहले ही कार्रवाई में 75 टन से ज्यादा बीज पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन में की जाती है गेहूं की फसल
जिले में गेहूं का सबसे बड़े रकबे में फसल की जाती है। उद्यान विभाग के अनुसार 1.71 लाख हेक्टेयर जमीन में गेहूं की फसल होने का अनुमान है। औसतन इतना ही रकबा हर वर्ष रहता है। दूसरे नंबर पर आलू की फसल की जाती है। ऐसे में गेहूं का बीज पकड़े जाने से किसानों की भी चिंता बढ़ गई होगी। क्योंकि बुआई पिछले एक सप्ताह से जिले में हो रही है।
कंपनी कराएगी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
जिस कंपनी के नाम से नकली बीज बेचा रहा था। उस कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज की जानी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कंपनी के नाम से बीज बेचा जा रहा था। इस मामले में कंपनी की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी लेकिन नकली बीज का मामला सामने आया है इसलिए जिलेभर में अभियान चलाकर सभी बीज की जांच की जाएगी। जिससे किसानों को नुकसान न हो सके।

कोट
कंपनी के अधिकारियों ने उनकी कंपनी के नाम से नकली बीज बेचने की शिकायत की थी। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने अलग अलग स्थानों से बीज पकड़ा है। आगे भी छानबीन जारी रहेगी।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
कोट
कॉपी राइट और आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। नकली बीज जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed