फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   70 families have not received electricity supply for three days

Sambhal News: 70 परिवारों को तीन दिन से नहीं मिली बिजली आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
70 families have not received electricity supply for three days
सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के गांव विक्रमपुर ताहरपुर में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके कारण गांव के करीब 70 परिवारों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ट्रांसफार्मर ठीक नहीं ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को बिजली सप्लाई नहीं मिलने से पशुओं को और घरेलू कार्य के लिए पानी की परेशानी हो रही है। मजबूरन ग्रामीण गांव के सरकारी हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। वहीं, बिजली सप्लाई नहीं मिलने से ग्रामीणों को चोरी की आशंका बनी रहती है। गांव निवासी सुभाष यादव ने बताया कि शनिवार को गांव में रखा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से खराब हो गया था, जो अब तक सही नहीं हो सका है। जबकि विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर दी। इसके बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सब डिवीजन पवांसा एसडीओ देहात पन्नालाल ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की कार्रवाई करके शासन को भेज दिया गया है। जल्दी ही खराब ट्रांसफार्मर बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed