फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   5.50 lakhs snatched by giving liquor on the pretext of getting a car

Sambhal News: कार दिलाने के बहाने शराब पिलाकर 5.50 लाख छीने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
5.50 lakhs snatched by giving liquor on the pretext of getting a car
जुनावई(संभल)। जमीन बेचकर दोस्तों के साथ कार खरीदने नोएडा गए युवक को शराब पिलाने के बाद मारपीट कर 5.50 लाख रुपये छीन लिए और उसे बेहोशी की हालत में रात के समय गांव के पास ही डाल दिया। पीड़ित की ओर से गांव के ही रहने वाले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। थाना पुलिस ने घटना को नोएडा क्षेत्र की मानकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव के रहने वाले गौरव कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों को सूचना दिए बगैर ही गांव के ही एक व्यक्ति को तीन बीघा भूमि 7.50 लाख रुपये बेच दी थी। इसमें गौरव को साढ़े 5.50 लाख की धनराशि खरीदार ने दी थी। इसकी जानकारी होने पर धनीपुर एवं नगला अजमेरी व लतीफपुर के युवक उसे कार खरीदवाने के बहाने संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में ले गए। जहां सबने मिलकर उसे जमकर शराब पिलाई और उसके बाद किराए की कार से उसे नोएडा ले गए। वहां भी गौरव को शराब पिलाई गई।
विज्ञापन

आरोप है कि नशे में होने के बाद गौरव के साथ मारपीट की और उससे 5.50 लाख रुपये छीन लिए। सोमवार की रात गौरव को बेहोशी की हालत में सभी आरोपी युवक गांव के पास डालकर भाग गए। सुबह 10 बजे करीब गौरव का नशा उतरा तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था, रकम गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गौरव कुमार ने धनीपुर, नगला अजमेरी, लतीफपुर गांव के युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया तहरीर के आधार पर रुपये नोएडा में छीनने का आरोप लगाया गया है। घटना नोयडा की है, लेकिन पीड़ित की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी सच सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed