{"_id":"5b352b614f1c1bc96b8b8b3f","slug":"51530211169-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर परेशान कर रहे सौहदे ने किशोरी के पिता को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर परेशान कर रहे सौहदे ने किशोरी के पिता को चाकू मारा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां/बबराला। क्षेत्र के एक कस्बा में पिछले दो सप्ताह से फोन पर अश्लील बातें कर रहे युवक ने किशोरी के पिता को चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा में दो सप्ताह से एक युवक किशोरी से फोन पर अश्लील बातें कर रहा था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक ने फोन पर घर से उठाने और पिता को जान से मारने की धमकी दी है। किशोरी के पिता ने उसे सुधरने की सलाह दी, लेकिन युवक लगातार किशोरी के पिता को भी धमकी देने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी में भी गई, लेकिन पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बुधवार की रात को आरोपी युवक किशोरी के घर में घुस गया और ऊपर सो रहे उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिया। पहले वार के बाद किशोरी के पिता चीख कर वहां से भागे। चीख सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। इतने में आरोपी भाग गया। परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।