फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   51 feet high statue of Shri Ram will enhance the beauty of Chandausi

Sambhal News: चंदाैसी की शोभा बढ़ाएगी श्रीराम की 51 फीट ऊंची मूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:36 PM IST
विज्ञापन
51 feet high statue of Shri Ram will enhance the beauty of Chandausi
चंदौसी में बन रही भगवान श्रीराम की प्रतिमा। - फोटो : चंदौसी में बन रही भगवान श्रीराम की प्रतिमा।
चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट की ओर से रामबाग धाम पर बन रही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की 51 फीट ऊंची मूर्ति जिले की शोभा बनेगी। मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं इसी वर्ष चैत्र नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मूर्ति का अनावरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार फैंसी ने बताया कि रामबाग धाम परिसर में रामलीला रंगमंच के निकट श्री राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण मई 2023 में शुरू किया गया था। ट्रस्ट और जनसहयोग से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि शुरुआत में गाजियाबाद, संभल और बरेली के मूर्तिकारों ने कार्य किया। मूर्ति निर्माण के लिए 10 फीट का चबूतरा बनाया गया है। इसके नीचे जमीन के अंदर 11 फीट का बेस दिया गया है। चबूतरे के ऊपर 51 फीट ऊंची श्री राम की मूर्ति बनाई गई है।
विज्ञापन

मूर्ति को अंतिम रूप शहर के ही मूर्तिकार महेश कुमार द्वारा तैयार किया जा रहा है। मूर्ति बन कर तैयार हो गई है। पेंटिंग का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही श्रीराम के मूर्ति के अलावा हनुमान जी और गरुण जी की मूर्ति भी बनाई जाएगी। अशोक वाटिका को भव्य रूप दिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग भी बनाया जा रहा है। इस स्थान को पर्यटन स्थल की तरह रूप दिया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान ने बताया कि बसंत पंचमी तक कार्य संपन्न होने की संभावना है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र में मूर्ति का अनावरण कराया जाएगा। मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पूरे कार्य में करीब 24 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed