फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 thousand prize gangster arrested in an encounter

पुलिस पर हमला करने के बाद घर से भागा पचास हजार का ईनामी अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
50 thousand prize gangster arrested in an encounter
संभल। पुलिस पर हमला करने और गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली मकनपुर माग पर भाटौर के निकट सोमवार दोपहर मुठभेड़ हुई। पकड़ा गया आरोपी नूरियोसराय निवासी असद है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली पुलिस 23 अप्रैल को असद को पकड़ने उसके घर गई थी। लेकिन असद भाग गया था। तभी से पुलिस तलाश रही थी। कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसमें सोमवार को गिरफ्तारी हो सकी है। पुलिस नरौली मकनपुर रोड से निकल रही। असद और उसका साथी भूरा बाइक पर सवार चंदौसी की ओर जा रहे थे। पुलिस से सामना हुआ तो इन दोनों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें असद को गोली लगी है जबकि भूरा भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाली संभल की पुलिस ने 23 अप्रैल को असद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। तब पुलिस पार्टी पर हमला किया था और असद भाग गया था। असद के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है और गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है। हमला करने में वांछित गैंगस्टर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी असद के पैर में गोली लगी है। वह घायल हो गया है। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि असद का एक साथी भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरौली चौकी के मुख्य आरक्षी वेद प्रकाश के हाथ में गोली लगी है। उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है। मुठभेड़ होने पर एसओजी टीम, चंदौसी और संभल की पुलिस भी पहुंची। एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल और सीओ चंदौसी गोपाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस पर हमले के बाद घर से भागा था असद
संभल/चंदौसी। बनियाठेर के थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियोसराय में पुलिस पर हमला करने के बाद 23 अप्रैल से असद भागा हुआ था। मुठभेड़ स्थल से बाइक, पांच कारतूस और तमंचा 315 बोर बरामद किया है। पुलिस मौके से भागे भूरा की तलाश कर रही है।
थाना बनियाठेर में असद और भूरा के खिलाफ मुठभेड़ के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों नूरियो सराय के निवासी हैं। पुलिस इनके खिलाफ दर्ज मामलों का रिकार्ड खंगाल रही है। असद के खिलाफ अब तक सात मुकदमे हैं। इसमें दो गोकसी के मामले भी हैं। एक गैंगस्टर का मामला है। वह गोकसी के मामले में ही फरार चल रहा था जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश देने गई थी। तभी पुलिस दबिश देने उसके घर गई थी। तब पुलिस के साथ हाथापाई की गई थी।

एसटीएफ की बरेली यूनिट भी असद को कर रही तलाश
चंदौसी। जब से उस पर 50 हजार का ईनाम घोषित हुआ था तब से ही बरेली स्थित एसटीएफ की टीम भी उसकी तलाश में लग गई थी। जिला पुलिस ने एसटीएफ की गतिविधि के बाद अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी और इसके चलते सोमवार को जिला पुलिस की टीम को सफलता मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed