फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   50 bed in isolation ward in sambhal district hospital

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के बेडों की संख्या 50 कराई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
50 bed in isolation ward in sambhal district hospital
संभल। कोरोनो वायरस से बचाव की तैयारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के दस बेड से बढ़ाकर 50 करा दिए गए हैं। जिसमें कोरोना आशंकित लोगों को भर्ती कराया जा सके। यह तैयारी एहतियाती तौर पर की जा रही है। हालांकि अब तक जिले में एक भी मामला कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। रविवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में 40 नए बेड का उद्धघाटन किया। अब तक जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में दस बेड की व्यस्था थी। जिसको अब बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल कर्मचारियों की सराहना की और कोरोना से चल रही जंग में पूरी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि संभल जिले में एक भी मामला कोरोना पॉजिटिव नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मेहनत कर लोगों को चिह्नित कर रही हैं। आगे भी इसी तरह की मेहनत जारी रहे जिससे कोरोनो से जीत सकें। अस्पताल में भी सामाजिक दूूरी बनाने की हिदायत दी गई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ अजफर कमाल, सीएमएस एकके गुप्ता, नोडल अधिकारी महादेव वर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed