फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   आलू में लगा झुलसा रोग पैदावार में आएगी कमी

आलू में लगा झुलसा रोग पैदावार में आएगी कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
आलू में लगा झुलसा रोग पैदावार में आएगी कमी
संभल। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। सुबह-शाम सर्दी, रात में कड़ाके की ठंड और दिन में तेज धूप से आलू की फसल को झुलसा रोग प्रभावित कर रहा है। जिससे पत्तियां मुरझा रही हैं। जिसका सबसे अधिक नुकसान बढ़वार वाले छोटे आलू पर हो रहा है। पत्तियों के मुरझाने के बाद उसकी पैदावार में कमी आने की आशंका है।
विज्ञापन

गलन भरी ठंड पड़ने और कोहरा न होने से दिन में तेज धूप निकल रही है। ठंड से सुबह पत्तियों पर पानी जम रहा है। हवा नहीं चलने के बाद तेज धूप पानी वाली पत्तियों को सुखा रही है। जिससे आलू की फसल पर झुलसा रोग लग रहा है। किसान रामचंद्र सिंह ने बताया कि आलू के पौधों की पत्तियां मुरझा गई हैं और छोटा आलू नष्ट हो गया है। मौसम का बिगड़ा यह मिजाज अगर इसी तरह रहा तो अगले एक सप्ताह तक दिन में तेज धूप पड़ने के कारण आलू की फसल का काफी नुकसान होगा। जिससे आलू की फसल की आधी पैदावार नष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान
-इस बार जनवरी में कोहरा कम पड़ रहा है और दिन में तेज धूप निकलती है। बिना हवा चले जिसका असर ओस वाली पत्ती पर घातक साबित हो रहा है जिससे पत्तियां मुरझा रही हैं और बढ़वार रुक रही है।- केवल सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हमने बीस बीघा के खेत में आलू की फसल की है। जिसमें इस समय झुलसा रोग लग गया है। जिससे कुछ आलू तो बढ़ गया लेकिन जो दाने छोटे हैं उसकी बढ़वार रुक रही है। जिससे पैदावार पर असर पड़ेगा। अगर पैदावार कम हुई तो लागत निकलना भी मुश्किल हो जाएगा।- रामवीर सिंह, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed