{"_id":"6765d0495e96e5e7da0ae5db","slug":"3848-candidates-will-appear-for-pcs-pre-exam-tomorrow-at-9-centers-in-the-district-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-117559-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिले के 9 केंद्रों पर 3848 अभ्यर्थी कल देंगे पीसीएस-प्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिले के 9 केंद्रों पर 3848 अभ्यर्थी कल देंगे पीसीएस-प्री की परीक्षा
Sat, 21 Dec 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
संभल। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा-2024 जिले के 9 केंद्रों पर 22 दिसंबर को होगी। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए 3848 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को हर हाल में नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व्यापक इंतजाम कर रहा है।
परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचना है और कितने बजे तक जांच पूर्ण कराकर परीक्षार्थियों को कक्ष में जाने की अनुमति रहेगी आदि बिंदुवार सभी पहलुओं पर गहन मंत्रणा व आयोग की तय गाइडलाइन के मुताबिक निर्णय लेकर तत्काल प्रभावी किया जा रहा है। यही नहीं, सभी व्यवस्थाओं को न सिर्फ परखा जा रहा है, बल्कि परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप भी दिया जा रहा है। पीसीएस प्री की परीक्षा जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 22 दिसंबर को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए 3848 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो परीक्षा देने आएंगे। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कमरे में 24 परीक्षार्थियों के बैठने का सिटिंग प्लान निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था की पड़ताल करके सुविधाओं की जानकारी ली है।
आयोग व जिले पर स्थापित कंट्रोल रूम से अटैच रहेंगे सीसीटीवी कैमरे
सीसीटीवी कैमरे का अटैचमेंट आयोग व जिले पर स्थापित कंट्रोल से रहेगा। रोशनी का पर्याप्त प्रबंध केंद्र के कक्ष में बना रहे, इसके लिए बढ़ी दक्षता के बल्ब और एलईडी लगाई जा रही है। डीआईओएस वेदराम ने कहा कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसके 45 मिनट पहले ही सभी तरह की जांच प्रक्रिया पूर्ण कराकर परीक्षार्थियों को दाखिल करा लिया जाए। बायोमैट्रिक व आईरिस स्कैनिंग इससे पहले ही करा लेनी है और बायोमैट्रिक जांच के लिए लगे कर्मियों को छोड़ दिया जाए। इस दौरान स्कूल में वाईफाई बंद रखी जाए। डीआईओएस ने 22 को परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटो कापी की दुकानें और कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी बंद रखने का निर्देश जारी किया है।