{"_id":"6802b4152fa4f139c60ef031","slug":"36-students-will-get-admission-in-atal-residential-school-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-121583-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अटल आवासीय विद्यालय में 36 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अटल आवासीय विद्यालय में 36 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के 36 विद्यार्थियों को अटल आवासीय विद्यालय, बिलारी में प्रवेश मिलेगा। इन्होंने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। मंडल स्तर पर तैयार हुए इस अटल विद्यालय में नौ मई से शैक्षिक सत्र शुरू होने की संभावना है।
सहायक श्रमायुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। इसी सत्र में पढ़ाई शुरू होगी। इससे पहले जिले के विद्यार्थियों को बुलंदशहर के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया था। इस बार 225 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। स्कूल में कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश होना है। 225 विद्यार्थियों में से मेरिट के आधार पर 36 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इन्हें ही प्रवेश मिलेगा। जबकि पूरे मंडल से 140 छात्र और 140 छात्राओं को प्रवेश मिलना है।
संभल जिले के 15 विद्यार्थियों का कक्षा छह में और कक्षा नौ में 21 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर यह स्कूल संचालित होगा। सीबीएसई पैटर्न आधारित विषयों की पढ़ाई होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जो विद्यार्थी बुलंदशहर में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी बिलारी ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
00000
अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से कक्षा 12 तक सीबीएसई पढ़ाई, रहना, खाना, ड्रेस, किताबों के लिए कुछ भी नहीं देना होता है। जिले में चयनित 36 विद्यार्थियों की जल्द ही काउंसलिंग कराई जाएगी।
सुरेंद्र कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त, संभल