{"_id":"58b86e934f1c1b214e830c2e","slug":"3-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बुग्गी को मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बुग्गी को मारी टक्कर, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल-चंदौसी मार्ग पर भवानीपुर पुल के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बुग्गी सवार एक शादी समारोह में भोजन बनाकर लौट रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हैं।
हादसे के बाद मची चीख पुकार को सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं चालक वाहन समेत भाग गया।
थाना बनियाठेर के अंतर्गत गांव मऊ भारतल निवासी योगेश (22) पुत्र चंद्रपाल और नरेश (45) पुत्र रामचरन और अमरपाल पुत्र धन्नू शादियों में खाना बनाने का काम करते हैं। बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी नरेंद्र सिंह की बहन की शादी थी। गांव में ही बारात आई हुई थी।
विज्ञापन
योगेश, नरेश और अमरपाल रजा भूड़ निवासी साथियों मोहर सिंह पुत्र छन्नू, रामवीर पुत्र नौबत, छोटू पुत्र अमर सिंह और मऊ भारतल निवासी राजेंद्र पुत्र बसंत लाल, हरज्ञान, हरवीर, नन्हें पुत्र मलखान के साथ शादी में खाना बनाने के लिए घोड़ा बुग्गी से आए हुए थे। जब भोजन का कार्यक्रम पूरा हो गया तो यह सभी लोग घोड़ा बुग्गी से घर लौटने लगे। ये अभी भवानीपुर पुल के पास पहुंचे ही थे कि, अज्ञात वाहन ने घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी।
चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचे योगेश और नरेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि अमरपाल, मोहर सिंह, रामवीर, अमर सिंह, राजेंद्र, हरज्ञान, हरवीर, नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
यहां से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अमरपाल की हालत गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया। अमरपाल की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी के निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।