फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   26 hours after the death of the newborn in a private hospital, the mother also died

Sambhal News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत के 26 घंटे बाद मां ने भी तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
26 hours after the death of the newborn in a private hospital, the mother also died
संभल के गांव सौंधन में प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद मौके पर मौजूद पु
बहजोई(संभल)। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात ने दम तोड़ दिया। इसके करीब 26 घंटे बाद गांव बढेरिया निवासी प्रसूता मिथलेश (35) की भी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद अस्पताल कर्मी मौके से भाग गए गुस्साए परिजनों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतक महिला के जेठ रमेश ने बताया कि 21 अगस्त को उसके छोटे भाई कालीचरण की पत्नी मिथलेश को प्रसव पीड़ा हुई तो मिथलेश को सरकारी अस्पताल में ले गए सरकारी अस्पताल से मना करने के बाद मिथलेश को इस्लाम मगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दो दिन बाद 23 अगस्त को दोपहर तीन बजे मिथलेश ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि गलत उपचार के कारण कुछ देर बाद नवजात ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जेठ ने बताया कि इसके बाद मिथलेश की हालत बिगड़ने लगी और करीब 26 घंटे बाद 24 अगस्त को दोपहर बाद चार बजे मिथलेश ने भी दम तोड़ दिया। उसने बताया कि अस्पताल के स्टाफ की और से किए गए गलत उपचार के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने मिथलेश के प्रसव के लिए तीन बार में तीन लाख रुपये लिए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। वहीं, महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

रेफर के बहाने महिला के शव को गांव ले गया अस्पताल कर्मी
मृतक के जेठ रमेश ने बताया कि रेफर कर बड़े अस्पताल में ले जाने के बहाने अस्पताल करने एंबुलेंस में डालकर मिथलेश के शव को गांव बढेरिया ले गए। वहां गांव वालों के इकट्ठा होने के बाद अस्पताल कर्मी मौके से भाग गया। बाद में गांव पहुंची पुलिस मिथलेश के शव को साथ लाई और पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed