फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   23 BLOs did not get even a single new vote done, orders to register FIR

Sambhal News: 23 बीएलओ ने नहीं बनवाया एक भी नया वोट, एफआईआर दर्ज कराने के आदेश

Tue, 21 Nov 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 21 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
23 BLOs did not get even a single new vote done, orders to register FIR
संभल। असमोली विधानसभा क्षेत्र के 20 और संभल के 3 बीएलओ ने नए वोटर बनवाने में रूचि नहीं दिखाई। बीएलओ को नए वोटर बनवाने के लिए फार्म-6 के माध्यम से आवेदन कराने थे। जबकि मतदाता सूची में यदि मृतक का नाम दर्ज है तो उनके नाम निकालने के लिए फार्म-7 भरवाने थे लेकिन इन्होंने एक भी फार्म नहीं भरवाया।
विज्ञापन

संभल के तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की हैसियत से इसे गंभीरता से लिया। निर्वाचन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को आदेश दिए कि वह इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। तहसीलदार ने बताया कि असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव भवालपुर बांसली में मंजू देवी, मांडली समसपुर में जयप्रकाश, मोअज्जमपुर उर्फ विशनपुर में कविता देवी, मन्नीखेड़ा में शशि कुमार, मन्नीखेड़ा (आंशिक) और मुगावर गैरावाद में मोहम्मद जावेद आलम, भारतल सिरसी में राधेश देवी, कुरकावली (आंशिक) और ढंसौली में अंकित गोयल, रूकनुद्दीन सराय (आंशिक) में हुमेरा, कमलपुर सराय और गैरआवाद मल्लीसराय व उस्मा सराय में ऋषिपाल सिंह, सलारपुर कला (आंशिक) में फरहा नाज, ओबरी (आंशिक) में शायना, अख्त्यारपुर तगा में छत्रपाल सिंह, दतावली और गैरआवाद अजीजपुर असदपुर व भवानीदास सराय में आशा देवी, लहरा कमंगर (आंशिक) में महजबी खानम, अजीमाबाद में दीपक, अतरासी (आंशिक) में विनेशपाल सिंह और रूपकिशोर, बहरौली ताहरपुर (आंशिक) में नेहा चौधरी, अर्जुनपुर खुर्द में भुवनेश, राजपुर (आंशिक) में नेहा चौहान के खिलाफ एफआईआर होगी। जबकि संभल विधानसभा क्षेत्र के गांव चिमियावली में सरोज, रहटोल में देवेंद्र सिंह और गांव मऊ में मोहम्मद रजा के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


मतदाता सूची के पुनरीक्षण में लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कर्मियों को चाहिए कि वह इस कार्य को गंभीरता से लें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें। लापरवाही में संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई निश्चित है। -चंद्रशेखर वर्मा, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed