फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   खातों में नहीं पहुंचा मनरेगा के सैकड़ों मजदूरों का पैसा

खातों में नहीं पहुंचा मनरेगा के सैकड़ों मजदूरों का पैसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
खातों में नहीं पहुंचा मनरेगा के सैकड़ों मजदूरों का पैसा
संभल। मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले मजदूरों को तत्परता के साथ डिजीटल भुगतान किया जाता है। जिससे उनके खातों में समय से पैसा पहुंच जाए। लेकिन एक साल पहले किए गए डिजिटल भुगतान का रुपया सैकड़ों मजदूरों के खातों में नहीं पहुंच सका है। जिसके चलते मजदूर अब अपना मेहनताना सचिव और प्रधान से मांग रहे हैं। जिसमें विकास खंड गुन्नौर की कई ग्राम पंचायतों में तकरीबन यही हाल है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भौनानगला में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान किए गए कामों का करीब पचास मजदूरों को साढ़े तीन लाख रुपये नहीं आया। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से की है। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते कोई समाधान नहीं हो सका। भकरौली ग्राम पंचायत में करीब 75 मजदूरों के खातों में पिछले वर्ष डिजीटल भुगतान किया गया था।
विज्ञापन

जिसका करीब ढाई लाख रुपये उनके खातों में नहीं नहीं पहुंचा और न ही रिजेक्शन की सूची में पहुंचा है। उदरनपुर अमतनगर में करीब सौ मजदूरों का पांच लाख रुपये खातों में नहीं आया। यही हाल ग्राम पंचायत महमूदपुर का है जहां 12 मजदूरों का भुगतान खातों में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची मिट्टी का काम करने वाले यह मजदूर अब ग्राम प्रधान ने पैैसे की मांग कर रहे हैं। परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह ने बताया कि डिजिटल भुगतान होता है। अगर खातों में नहीं जाए तो रिजेक्ट सूची में चला जाता है। जिसे दोबारा भेजा जाता है। अगर फिर भी नहीं पहुंचा है तो इसे दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed