फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   20 people were duped of Rs 16 lakh in the name of conducting Umrah.

Sambhal News: उमराह कराने के नाम पर 20 लोगों से 16 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
20 people were duped of Rs 16 lakh in the name of conducting Umrah.
सैदनगर(रामपुर)। उमराह कराने के नाम पर एक ट्रैवल एजेंट ने 20 लोगों से 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी साबिर, हसरती, नाजिम, नसीमा, सानिया, नबाब जान,सगीर अहमद, नसीम जहां, हनीस अहमद,अफसर जहां, जाखिर हुसैन, नाईमा,जमील, जाहिद,गामा, जमीला, मुन्नी,अब्दुल रहमान सबरी को वीजा देने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि मुरसेना निवासी एक युवक ने उनके पासपोर्ट के साथ 80-80 हजार रुपये ले लिए। एजेंट ने बाद में सभी लोगों को फर्जी वीजा और टिकट दिए। वे घर से निकलकर बस में बैठने को तैयार थे। एजेंट को फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इसी बीच गांव के ही युवक ने टिकट को नेट पर चेक किया तो टिकट कैंसिल निकले। उसी दिन से आरोपी युवक घर से फरार चल रहा है। पीड़ितों ने गंज थाना पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि तहरीर आई है। जांच की जा रही है। दोनों पक्ष आपसी समझौते में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed