{"_id":"694afa725f66c3a6e5078234","slug":"20-more-farmers-made-agreements-for-the-district-court-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125451-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जनपद न्यायालय के लिए 20 और किसानों ने किए बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जनपद न्यायालय के लिए 20 और किसानों ने किए बैनामे
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। जिला न्यायालय के निर्माण के लिए प्रशासन ने किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया में तेजी ला दी है। मंगलवार को फतेहपुर शरीफनगर के बीस किसानों ने अपनी-अपनी भूमि का चंदौसी के तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे किए। इस दौरान जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह स्वयं उप निबंधक कार्यालय पहुंचीं और बैनामा प्रक्रिया की निगरानी की।
बता दें कि जनपद न्यायालय के लिए गांव फतेहपुर शरीफनगर में कुल 10 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। 18 दिसंबर को तहसील चंदौसी में बहजोई क्षेत्र के गांव फतेहपुर शरीफनगर के तीन किसानों ने लगभग एक हेक्टेयर भूमि का क्रय कर जनपद न्यायालय के लिए भूमि का बैनामा करने की प्रक्रिया शुरू की थी। मंगलवार को बीस किसानों ने उपनिबंधक कार्यालय चंदौसी पहुंच कर लगभग पांच हेक्टेयर यानि 80 बीघा भूमि का बैनामा कराया।
शाम को जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह स्वयं उपनिबंधक कार्यालय पहुंचीं और बैनामा प्रक्रिया की निगरानी की। बैनामा कराने वालों गांव फतेहगपुर शरीफनगर के किसान भुवनेश कुमार, ननकी, सुरेश, श्यामसुंदर, भोला, सुमन, सोदान, भूप सिंह, लक्ष्मी चंद, देवकी नंदन, गोपाल, रमेश समेत करीब बीस किसानों ने अपनी-अपनी भूमि भूमि का बैनामा कराया। जिन्होंने गांव फतेहपुर में स्थित करीब 80 बीघा भूमि शासन के पक्ष में बेची है। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश के अलावा एसडीएम आशुतोष तिवारी, लेखपाल समेत राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।