फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   20 houses searched on information about weapons

Sambhal News: हथियारों की सूचना पर 20 घर खंगाले

Thu, 12 Dec 2024 07:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 12 Dec 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
20 houses searched on information about weapons
संभल। जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में प्रयोग किए गए हथियार रखने की सूचना पर बुधवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में फोर्स ने मोहल्ले दीपासराय और तीमारदास सराय में 20 घर खंगाले। तलाशी के दौरान पुलिस को न तो हथियार मिले और न ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि दीपासराय और तीमारदास सराय में कुछ घरों में बवाल के दौरान प्रयोग किए गए हथियार रखे हैं। जिनमें तमंचे, बंदूक और तलवारें शामिल हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीओ संभल और सीओ असमोली के नेतृत्व में दो टीमों को गठन किया गया। दोनों टीमों ने एक कंपनी आरआरएफ, आरएएफ, पीएसी और कई थानों की पुलिस के साथ मिलकर उन घरों में तलाशी ली गई, जहां हथियार रखे होने की सूचना थी। एसपी ने बताया कि कुछ नहीं मिला है। बताया कि सोमवार को भी सूचना मिलने पर 13 घरों में तलाशी की गई थी। जिसके आधार पर दो घरों से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए थे। इसके अलावा स्मैक पकड़ी गई थी। जिसमें तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। स्मैक तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण भी हटा : जिस समय पुलिस की दो टीमें संदिग्ध घरों में तलाशी अभियान चला रही थीं। उस समय डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने रायसत्ती इलाके से पैदल मार्च शुरू किया। दीपासराय, तीमरदास सराय व बल्ले की पुलिया पर पहुंचे। इसके बाद अतिक्रमण चिह्नित कराया गया। जो बाद में हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed