फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
संभल/बबराला। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीएलओ के साथ बैठक कर उन्हें मतदेय स्थल का रजिस्टर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुपरवाइजर और लेखपालों से मतदान केंद्रों की स्थिति की 12 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने, मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, संचार की सुविधाएं, वैकल्पिक सुविधाओं के संबंध में पूरी जानकारी और मतदान केंद्रों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गुन्नौर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सुपरवाइजर और बीएलओ की बैठक हुई। उन्होंने निर्वाचन आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी मतदेय स्थलों के रजिस्टर को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम लवकुश त्रिपाठी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी एसडीएम के माध्यम से सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिया जा रहा है कि उनके मतदान केंद्र में बिजली, पानी, शौचालय, संचार, फर्नीचर की समुचित व्यवस्था है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों के एप्रोच ठीक होनी चाहिए।
मतदान केंद्र ज्यादा ढालदार न हो, जिससे दिव्यांगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत हो। एसडीएम ने बताया कि सभी बीएलओ और सुपरवाइजर को इंटरनेट के संबंध में जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजर को नेट एकाउंट चैक करने के निर्देश भी दिए। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले मतदाता दिवस को लेकर 24 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता रैली निकालने और मतदान केंद्रों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।


ईवीएम के प्रति भ्रांतियां दूर करने के लिए करेंगे जागरूक
संभल। एडीएम लव कुश त्रिपाठी ने बताया कि ईवीएम और वीवी पैट मशीन को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया था। जहां उन्हें संतुष्ट किया। अब इसके प्रति लोगों के बीच भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदान की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed