{"_id":"5cb63952bdec2213e43a6547","slug":"181555446098-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, अन्नदाता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत, अन्नदाता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। पिछले कई दिनों से लोग खासी गर्मी महसूस कर रहे थे। लेकिन मंगलवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन बरसात से अन्नदाता परेशानी में पड़ गए हैं, क्योंकि इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई जोरशोर से चल रही थी, जो बरसात के कारण रूक गई है।
सुबह तेज हवाओं के साथ अचानक आसमान में घने बादल छा गए। थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिन से गर्मी होने के कारण बारिश के आसार दिखाई दे रहे थे। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
वहीं इस बारिश से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। क्योंकि इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह से पककर तैयार है। क्षेत्र में काफी स्थानों पर गेहूं की फसल कटना भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसान खासा परेशान हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रहलादपुर निवासी किसान प्रवीन कुमार का मानना है कि इस समय अगर तेज हवा के साथ और बारिश होती है तो गेहूं खेत में बिछ जाएगा और काला पड़ जाएगा। काटने लायक नहीं रहेगा।
बारिश होने से कई दिन तक किसान गेहूं नहीं काट सकेगा और जिन किसानों ने गेहूं काट लिए हैं वह करीब पांच-छह दिन तक गेहूं नहीं निकाल सकेंगे। किसान हरि सिंह निवासी फरीदपुर खास का कहना है कि अब अगर और बारिश हुई तो किसान को खासा नुकसान होगा।