फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   यातायात नियमों का पालन करें तो बच सकती हैं जिंदगियां

यातायात नियमों का पालन करें तो बच सकती हैं जिंदगियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करें तो बच सकती हैं जिंदगियां
चंदौसी। मुरादाबाद मंडल में संभल ऐसा जिला है, जिसमें सर्वाधिक वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। जिससे लोगों की जिंदगी खत्म हो रही है। इसमें सबसे अधिक दुर्घटनाएं बाइक से होती है। इससे यह अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए खुद की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए इस तरफ गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। यह बात अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने अमर उजाला द्वारा पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कालेज पंवासा में आयोजित पुलिस की पाठशाला में व्यक्त किए। उन्होंने सभी से सुनिश्चित मतदान का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य झनकार सिंह ने संचालन संभालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। निर्भय होकर मतदान करें। बच्चों का आह्वान किया कि वह अपने परिजनों को 23 अप्रैल को बूथों पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। यदि किसी कारण किसी का नाम वोटर लिस्ट में आने से रह गया है तो वह हंगामा न करें।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन किया जाना बेहद जरूरी है। ट्रिपल राइडिंग न करें और बायें ही चलें। हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने कहा कि मंडल में संभल ऐसा जिला है, जहां सर्वाधिक वाहन दुर्घटनाएं होती है, जिसमें जान चली जाती है। अक्सर देखा गया कि बाइक सवार या तो रोड के बीच में चलते हैं या फिर डिवाइडर से सटकर चलते हैं। हेलमेट नहीं पहनते। सड़कों पर तेज रफ्तार चलते हैं। ट्रिपल राइडिंग करते हैं। यही दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। इनका ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर किनारे डाली गई पट्टी के बाहर बाइक चलाएं। ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर आवश्यक है। उन्होंने छात्रों व ग्रामीणों से सीधे बात करके मतदान संबंधी जानकारी की। परिजनों के कितने वोट बने कितने रह गए इसकी भी जानकारी ली।

यातायात उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार ने यातायात चिह्न की जानकारी देते हुए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया समझाई। यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। अध्यक्षता पूर्व विधायक सत्येंद्र सिंह ने की। इसमें अवधेश प्रताप सिंह, सुनील यादव, श्याम बाबू, राम किशोर सैनी, अखलाख हुसैन, समय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed