{"_id":"5cb4e7abbdec221469617892","slug":"161555359659-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की जनसभा में जाने पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की जनसभा में जाने पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी में जाने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। संभल जिले में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे मोरध्वज यादव को प्रदेशाध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया है।
समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह यादव के अलग हो जाने के बाद प्रदेशभर में कई सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उनके साथ चले गए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाकर लोक सभा चुनाव में प्रत्याशी भी खड़े किए हैं। इसी क्रम में 14 अप्रैल को शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव की जनसभा के दो दिन बाद ही कैला देवी में ही अपने प्रत्याशी करन सिंह यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
जिसके मंच पर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरीप्रकाश शर्मा एडवोकेट व मोरध्वज यादव एडवोकेट मौजूद थे। हरी प्रकाश शर्मा तो पहले ही सपा छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन मोरध्वज यादव के खिलाफ जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी थी। जिस पर सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को मोरध्वज यादव को पार्टी विरोधी गतिविधि व अनुशासनहीनता मानते हुए निष्कासित कर दिया है।