फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई ईद की नमाज

शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई ईद की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई ईद की नमाज
चंदौसी। ईदुल फितर का त्योहार क्षेत्र में परंपरागत तरीके से मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई। कौम व मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं की गई। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ही रोजेदारों में ईदगाहों की ओर अपना रुख कर लिया। सुबह साढ़े सात बजे बड़ी ईदगाह में शहर इमाम मौलाना नाजिम ने नमाज अदा कराई तो खुतबा शहर काजी हाजी मोहम्मद मरगूब ने पढ़ा। 7.15 बजे संभल गेट स्थित छोटी ईदगाह में हाफिज सब्बीर ने नमाज अदा कराई। बड़ी मस्जिद जारईगेट में 7.45 बजे मौलाना जमीर अहमद तो जामा मस्जिद चंदौसी में सुबह आठ बजे मौलाना इख्तेखार मिस्वाही ने ईद की नमाज अदा कराई। इस्लामगंज वाली मस्जिद में हाफिज मतीन अशरफी, सीकरी गेट वाली मस्जिद में सूफी नासिर, लक्ष्मण गंज वाली मस्जिद में हाफिज मुशाहिद, भेतरी वाली मस्जिद में हाफिज तालीम, राज मोहल्ले वाली मस्जिद में मौलाना तालीम ने ईद की नमाज पढ़ाई। मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

बड़ी ईदगाह में अशफाक भारती, लाल मोहम्मद शास्त्री, साजिद सैफी, वाहिद हुसैन, जाहिद शेरी, डा. जयशंकर दुबे, हाजी कलीम अनवर, सतीश प्रेमी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ पूनम मिश्रा भी मौजूद रहीं। बाद में सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। इधर, गांव जनेटा में बुधवार को ईद की नमाज शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ईदगाह पहुंच कर ईद की नमाज अदा की और अल्लाह से कौम और देश के कामयाबी की दुआएं मांगी। ईदगाह पर सुबह साढ़े आठ बजे पेश इमाम सैयद शबाहत मियां ने ईद की नमाज अदा करवाई। करामत वाली मस्जिद में ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे कारी सैयद जमन मियां ने अदा करवाई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईदगाह पर नन्हें बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे और चाट पकोड़े का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नरौली चौकी से पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। इसके अलावा नरौली व आसपास के इलाकों में उत्साह के साथ ईद मनाई गई।

मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए खुदा के आगे उठे हाथ
जुनावई/चंदौसी। क्षेत्र के कई स्थानों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईदुल फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाहों एवं मस्जिदों में अलग-अलग इमामों के द्वारा नमाज को पढ़ाया गया। नमाज के बाद सभी नमाजियों ने मुल्क एवं कौम की तरक्की के लिए खुदा से दुआएं मांगी। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।


गुन्नौर थाना क्षेत्र में ईदुल फितर के मौके पर नमाज के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही
सैंजना मुस्लिम की ईदगाह में पेश इमाम मोहम्मद सुलेमान एवं मदीना मस्जिद के पेशे इमाम वसीम अहमद ने नमाज पढ़ाई। कादराबाद की ईदगाह में पेशे इमाम मोहम्मद हनीफ, गढ़ी बिचौला गांव में पेशे इमाम मोहम्मद इस्लाम, सुल्तानगढ़ में पेशे इमाम मोहम्मद जफीर मियां, सैंजना मुस्लिम में नौ बजे नमाज पढ़ाई गई।
गुन्नौर एसडीएम ओमवीर सिंह, सीओ अशोक कुमार, एसएचओ सुमन कुमार एवं धनारी एचएचओ रविंद्र प्रताप सिंह सहित फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed