{"_id":"673124be811270f5060e54c6","slug":"144-roads-in-rural-areas-will-be-improved-with-rs-22-crore-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116299-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 22 करोड़ रुपये से संवरेगी ग्रामीण क्षेत्र की 144 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 22 करोड़ रुपये से संवरेगी ग्रामीण क्षेत्र की 144 सड़कें
Mon, 11 Nov 2024 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
संभल। जनपद में जर्जर हो चुकी ग्रामीण क्षेत्रों की 144 सड़कें जल्द सवरेंगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। विभाग ने इन सड़कों के लिए 22 करोड़ 39 लाख रुपये अनुमानित खर्च तय किया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी और फिर सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले के करीब 300 से अधिक गांवों के संपर्क मार्गों की हालत काफी खस्ता है। जिसके चलते ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है। सर्दी के मौसम में गन्ने से भरी बुग्गियां और ट्रॉलियों को ले जाने के दौरान इन रास्तों पर जाम की भी परेशानी होती है। जिसके चलते लोगों की समस्या के समाधान के लिए इन मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पहली किस्त जारी होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विशेष मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होगा। जिले में 53 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इन पर 9 करोड़ 75 लाख रुपये रुपये खर्च होंगे। वहीं, 68 सड़कें ऐसी भी हैं, जिनकी सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण प्रस्तावित है। विभाग ने इनके लिए 8 करोड़ 83 लाख रुपये का खर्च अनुमानित किया है। वहीं, अन्य 23 सड़कों पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इनके लिए 3 करोड़ 81 लाख रुपये प्रास्तावित किए गए हैं। एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उनके कार्यालय में 16 नवंबर को साढ़े 12 बजे ऑनलाइन निविदा खोली जाएगी।
कोट
शासन ने जिले की 144 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पहली किश्त जारी की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर विशेष मरम्मत का काम शुरु कराया जाएगा। -सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, संभल