फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हर जुबां पर दिखा आक्रोश, आतंक का पुतला फूंका, कैंडिल मार्च निकाला, श्रद्धांजलि दी

हर जुबां पर दिखा आक्रोश, आतंक का पुतला फूंका, कैंडिल मार्च निकाला, श्रद्धांजलि दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
हर जुबां पर दिखा आक्रोश, आतंक का पुतला फूंका, कैंडिल मार्च निकाला, श्रद्धांजलि दी
चंदौसी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत से हर कोई शोक संतृप्त है, हर दिल में गुस्सा है, बदले की आग धधक रही है। हर कोई मांग कर रहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। इसके विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए गए। पाक प्रधानमंत्री के पुतले फूंके गए। वहीं कैंडिल मार्च निकाल कर शोक सभाएं करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव हरवीर सिंह यादव की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम को कैंडिल मार्च निकालकर शहीद भगत सिंह पार्क पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें खुशनवाज खां, जितेंद्र यादव, उपेंद्र शर्मा, प्रवीन यादव, अमित दिवाकर आदि शामिल रहे। वहीं सपा नगराध्यक्ष महमूद अख्तर बबलू की अगुवाई में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसमें वनवारी पाठक, वाहिद हुसैन, संगीता यादव, मतीन नवाज, अमर सिंह यादव, रॉकी वाल्मीकि आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सुपर मार्केट में सभा करके पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें राजू चड्ढ़ा, प्रेम ग्रोवर, नितिन रस्तोगी, प्रभात कृष्णा, महताब रामसी, अनुज वार्ष्णेय. संजीव अग्रवाल, शाह आलम मंसूरी शामिल रहे। एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में संगीता भार्गव के देखरेख में मोमबत्तियां जलाकर बच्चों व शिक्षिकाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सर्वसमाज जागरूकता अभियान ने महावीर आश्रम में शहीदों के बलिदान को नमन विषय पर श्रद्धांजलि सभा कर सिंधु जल परियोजना को तत्काल बंद करने की मांग की। इसमें कवि माधव मिश्र, सच्चिदानंद शर्मा, योगेश महाराज, कृष्णौतार गुप्ता, नेत्रपाल गुप्ता, डा. टीएस पाल, धारा सिंह आदि शामिल रहे।
बार एसोसिएशन तहसील चंदौसी की सभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें तेजेंद्र देव सिंह, महेश वार्ष्णेय, वीरेंद्र सिंह कश्यप, रामेंद्र शर्मा, विनोद कुमार आदि अधिवक्ता शामिल रहे। बनियाठेर क्षेत्र के मंगलपुर, अहमदनगर धरेसा, कैली, नगललिया बल्लू, थरेसा जय सिंह के ग्रामीणों ने आतंकवाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इसमें रमन राठौर, ईश्वरी प्रसाद शर्मा. बलराज, धनराज, जमुना सिंह, यूनुस अली, इरशाद अली आदि शामिल रहे। जीके सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों, विद्यार्थियों ने शहीदों को नमन किया। अपना दल (एस) कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें खिजर गौस, तिलक सिंह, अनीस अहमद, राज कुमारी आदि शामिल रहे। वरिष्ठ नागरिक केेंद्र पर शहीदों को नमन किया गया।
इनमें डा. रजन शील, डा. मोहम्मद अजीम आदि शामिल रहे। ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख बोर्ड चंदौसी ने मदरसा गोसुल आलम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें हाफिज मतीन अशरफी, मौलाना शाने आलम, मौलाना उवैस, हाफिज मतीन, हाजी शाह आलम मंसूरी, हाफिज नदीम, हाफिज गुलाब नबी आदि शामिल रहे। आदर्श बाल विद्या मंदिर के अलावा लाला सोहन लाल सरस्वती शिशु मंदिर जू.हा.स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें आचार्य कुसुमाकर, राजेश कुमार शर्मा. राजवीर सिंह, आनंदपाल सिंह, अनु शर्मा आदि शामिल रहे। आरआरके स्कूल में शहादत को श्रद्धांजलि दी गई।
इसमें प्रधानाचार्य डा. एसके पांडेय, अरुण शर्मा, हरीश कठेरिया, एके सिंह, आरके सिंह, संजय गुप्ता आदि शामिल रहे। हाजी मोहम्मद कासिर, शिशुपाल प्रेमी, राहुल राज, राजवीर आदि ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। ब्राह्मण शक्ति संघ ने बैठक कर फव्वारा चौक पर अभिनव शर्मा, गौरव पाठक, निशाकर शर्मा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सचिन शर्मा, हरीप्रकाश शर्मा, सचिन मिश्रा आदि ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा महिला मोर्चा की कुमुद अग्रवाल की अगुवाई में होली चौक शिव मंदिर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें आशा गोस्वामी, शैल श्रीवास्तव, आभा रानी, सीमा शर्मा, पूनम तिवारी आदि शामिल रहीं। घटलेश्वर गेट पर देश की आवाज के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रमोद, रंजन, राजू, उदय, कमलकांत आदि शामिल रहे। सक्षम सेवा संस्था ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी। इसमें नूतन चौधरी, प्रीति मिश्रा, मधु सक्सेना, विनीता सक्सेना, प्रवीना गुप्ता, रचना सक्सेना, डा. शालिनी अग्रवाल, संगीता शर्मा आदि शामिल रहीं।
जायंट्स ग्रुप ऑफ चंदौसी सखी सहेली ने तुलाराम पार्क में हमले की निंदा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सीमा वर्मा, अंजू राजपूत, लक्ष्मी सिंधी, संगीता अग्रवाल, पुष्पा वर्मा, लीना अग्रवाल आदि शामिल रहीं।

प्रजापति समाज सेवा समिति ने शक्तिनगर में शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें बांके लाल शर्मा, डीपी सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, नेम सिंब, सुभाष चंद्र, राजीव प्रजापति आदि शामिल रहे। ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें अध्यक्ष शशि नंदन, प्रतिज्ञा वार्ष्णेय, केजी गुप्ता शामिल रहे। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के महेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह राणा, चरन सिंह, जय लाल राणा व भजन लाल आदि ने पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed