{"_id":"5b3a78a14f1c1b14588b45df","slug":"141530558625-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला/रजपुरा। क्षेत्र के एक गांव में मध्य रात्रि को पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रही महिला करंट की चपेट में आ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी में कांता देवी (55) रविवार की रात को अपने कमरे में सो रही थी कि मध्यरात्रि को जैसे ही विद्युत आपूर्ति शुरू हुई तो उन्होंने पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाया। इस दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गई। उनको जमीन पर गिरते देख अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान कांता ने दम तोड़ दिया।