फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   125 crore of electricity on consumers

उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का 125 करोड़ बकाया

Sat, 10 Mar 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 10 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
125 crore of electricity on consumers
light shimla
मार्च का महीना है और राजस्व जुटाने के लिए शासन प्रशासन का बिजली विभाग पर दबाव है। अधिकारियों और कर्मचारियों को वसूली के लिए लक्ष्य दिए गए हैं। संभल जिले में अभियान शुरू हो चुका है लेकिन अभियान की शुरूआत में जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक संभल जिले के दो डिवीजनों में बिजली विभाग के 125 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं पर फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


वसूली के लिए कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अगर किसी ने कनेक्शन काटने के बाद भी बिजली लाइन जोड़ी तो अब उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। संभल जिले में बिजली उपभोक्ताओं ने खूब बिजली खर्च की। मगर बिल जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं पर करीब 125 करोड़ रुपये का बकाया है। 
विज्ञापन




संभल, चंदौसी और गुन्नौर क्षेत्र में बिजली विभाग की टीमें बकाया वसूली के साथ ही कनेक्शन काटने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा। दिक्कतों से बचने के लिए उपभोक्ता समय से बिजली का बिल जमा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बिजली महकमे ने बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में टीमों ने कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में निजी नलकूप के 315 कनेक्शन काटे गए। इन पर लगभग एक करोड़ रुपये का बकाया है। इसकेे अलावा शहर में 325 घरेलू कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।


लगभग 10 लाख रुपये का बकाया होने पर यह कार्रवाई की गई गई। उन्होंने बताया कि पांच दिन के अंदर ग्रामीण क्षेत्र में निजी नलकूप और घरेलू कनेक्शन काटे गए। इसके बाद उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया। कार्रवाई से लगभग एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता बिजली खर्च करने के बाद हर हाल में बिल जमा करें।क्योंकि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed