फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   चुनाव के मद्देनजर एसपी ने किए जिले में बंपर तबादले

चुनाव के मद्देनजर एसपी ने किए जिले में बंपर तबादले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर एसपी ने किए जिले में बंपर तबादले
बहजोई। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराए जाने को लेकर एसपी ने जिले में बंपर तबादले किए हैं। इनमें 16 निरीक्षक और 20 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें कई निरीक्षकों को कोतवाली मिली है तथा कई निरीक्षकों को कोतवाली से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन में भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात जारी की गई तबादले की सूची में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने 16 निरीक्षकों व 20 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। एसपी के मुताबिक पुलिस लाइन से निरीक्षकों को कोतवाली दी गई है तथा कई निरीक्षकों को कोतवाली से रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात देवेंद्र सिंह धामा को प्रभारी निरीक्षक रजपुरा, सुमन कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर, ऋषि राम कठेरिया को प्रभारी निरीक्षक चंदौसी, सत्येंद्र पाल बढ़ाना को प्रभारी निरीक्षक बहजोई बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से रविंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक हयात नगर बनाया गया है। पुलिस लाइन में ही तैनात चंद्रकांत यादव को प्रभारी आईजीआरएस, सतीश चंद्र को प्रभारी मानिटरिंग सेल, अर्जुन सिंह को प्रभारी विशेष जांच बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को प्रभारी निरीक्षक नखासा बनाया गया है। वहीं कोतवाली गुन्नौर में तैनात प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह, रजपुरा में तैनात प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद, चंदौसी में तैनात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी व बहजोई में तैनात प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक नखासा रविंद्र कुमार को क्राइम ब्रांच तथा हयात नगर में तैनात निरीक्षक ब्रजमोहन गिरी को रिजर्व पुलिस लाइन में तबादला किया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षकों में मनोज कुमार वर्मा को रिजर्व पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भवालपुर असमोली, ऋषि कुमार को चंदौसी से थाना नखासा, वेदपाल सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जिंजौड़ा रजपुरा, अनोखे लाल गंगवार को गुन्नौर से चौकी प्रभारी जुनावई गुन्नौर, जावेद अली को थाना गुन्नौर से चौकी प्रभारी मढ़कावली गुन्नौर, देवेंद्र सिंह को थाना गुन्नौर से चौकी प्रभारी पथरिया गुन्नौर, राजेश कुमार पांडे को थाना चंदौसी से चौकी प्रभारी मुरादाबाद गेट चंदौसी, मनोज कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सरायतरीन हयात नगर, ओम प्रकाश को थाना हयात नगर से चौकी प्रभारी खिरनी हयात नगर भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक कुलदीप सिरोही को बहजोई से पूर्व में बहजोई किया स्थानांतरण निरस्त कर थाना गुन्नौर भेजा गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक शिव प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना रजपुरा, रवि कुमार को पुलिस लाइन से थाना असमोली, सत्य प्रकाश को पुलिस लाइन से थाना कुढ़, जबर सिंह को पुलिस लाइन से थाना रजपुरा, अजय कुमार को थाना बहजोई से चौकी प्रभारी कस्बा बहजोई व अनिल कुमार को थाना कुढ़ से थाना नखासा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed