फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दिव्यांग को भाजपा ने दिया डंडा और सपा ने खिलाए लड्डू

दिव्यांग को भाजपा ने दिया डंडा और सपा ने खिलाए लड्डू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग को भाजपा ने दिया डंडा और सपा ने खिलाए लड्डू
चंदौसी। संभल में भाजपाइयों के सामने मोदी को वोट नहीं देने और अखिलेश यादव को वोट देने की बात कहने वाले दिव्यांग को सपा प्रमुख के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने दिव्यांग के घर जाकर उसे लड्डू खिलाए और परिवार को गर्म कपड़े भी दिए। उसकी सभी मांगे पूरी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

चंदौसी के चुन्नी मोहल्ले के दिव्यांग मनोज कुमार ने तीन दिन पहले संभल में एसडीएम कार्यालय पर भाजपाइयों के सामने दिलेरी दिखाते हुए मोदी को वोट नहीं देने और अखिलेश यादव को वोट देने की बात कह दी। आरोप है कि इसके बाद भाजपा नेता मोहम्मद मियां ने उसकी पिटाई कर दी, उसके मुंह में डंडा डालने की कोशिश की। अखिलेश यादव को वोट देने की दिलेरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को काफी पसंद आई। उन्होंने जिलाध्यक्ष फिरोज खां से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद दिव्यांग की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। इस पर फिरोज खां अपने साथियों के साथ गुरुवार को दिव्यांग मनोज के घर पहुंचे। उसे मिठाई खिलाते हुए कहा कि भाजपा ने जिस दिव्यांग को डंडा दिया, उसे सपा ने लड्डू दिए। इसके बाद उसके परिवार को जैकेट, स्वेटर, शॉल आदि दिए। उसकी मां और बहन को भी कपड़े दिए। दिव्यांग ने दोषी को सजाने दिलाने की मांग करते हुए सपाइयों के सामने एक मांग यह भी रखी कि उसकी बहन को तीन साल से उसके ससुरालियों ने छोड़ रखा है। उसकी बहन की ससुराल संभल में ही है। प्रयास कर उसकी बहन का घर फिर से बसा दिया जाए। उसकी बहन के ससुरालियों को मनाकर उसे ससुरा भिजवा दिया जाए। सपा जिलाध्यक्ष ने इसके लिए प्रयास करने का भरोसा दिया। दिव्यांग ने कहाकि उसकी मोदी सरकार से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन उसे न तो दिव्यांग पेंशन मिली, न ही कृत्रिम अंग मिले। इसलिए वह नाराज है। सपा जिलाध्यक्ष के साथ दिव्यांग के घर जाने वालों में नगराध्यक्ष चंदौसी महमूद अख्तर बबलू, गालिब खान, आरिफ खान, इकराम तुर्की, उवैश कुरैशी, सभासद विमल चौधरी, पप्पू शेरी, मुन्ना, अजय वाल्मीकि, रिंकू वाल्मीकि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed