फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   51 percent voting in Sambhal till 5 PM

संभल में श्ााम 5 बजे तक 51 फीसदी मतदान 

Wed, 29 Nov 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल
ब्यूरो/अमर उजाला/संभल Updated Wed, 29 Nov 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
51 percent voting in Sambhal till 5 PM
VOTE
संभल जिले के आठ निकायों के लिए सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। 9.30 बजे तक जिले में कुल 12 फीसदी मतदान हो चुका था। सूरज चढ़ने के साथ बूथों पर मतदाताओं का आना शुरू हो गया है। 'श्‍ााम 5 बजे तक जिले में कुल 51 फीसदी मतदान हो चुका था।

loader

अब तक चंदौसी नगर पालिका में 7 फीसदी, संभल पालिका में 12, बहजोई नगर पालिका में 14, नरौली नगर पंचायत में 18, सिरसी नपं में 11, गुन्नौर नपा में 13, बबराला नपं में 17 और गवां नपं में 11 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

जिले में सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीमें लगातार बूथों का निरीक्षण कर रही हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक और चुनाव प्रेक्षक लगातार बूथों पर नजर बनाए हुए हैं। 

संभल में 11.30 बजे तक 25.70 फीसदी मतदान 


संभल जिले के आठ निकायों के लिए सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। 11.30 बजे तक जिले में कुल 25.70 फीसदी मतदान हो चुका था। जिले में सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। 

अब तक चंदौसी नगर पालिका में 21.35 फीसदी, संभल पालिका में 26, बहजोई नगर पालिका में 26.8, नरौली नगर पंचायत में 26, सिरसी नपं में 27, गुन्नौर नपा में 23, बबराला नपं में 28 और गवां नपं में 27 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed