फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पतेई की गौशाला में भूख से मर गई गाय, प्रशासन ने दफनाया

पतेई की गौशाला में भूख से मर गई गाय, प्रशासन ने दफनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
पतेई की गौशाला में भूख से मर गई गाय, प्रशासन ने दफनाया
संभल। गोवंशीय पशु की मौत की सूचना पर तहसील प्रशासन दौड़ पड़ा। आनन फानन में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें गोवंशीय पशु के भूखे पेट मरने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों में इससे रोष पनप गया। तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर पशु को दफना दिया है। साथ ही आवारा पशुओं को चिन्हित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव पतेई कायस्थ में शनिवार की सुबह गोवंशीय पशु मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अधिकारियों को दी। सूचना पर सक्रिय हुए अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उप जिलाधिकारी ओमवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पशु चिकित्सकीय टीम को बुलाया गया। पोस्टमार्टम हुआ। जिसमें गोवंशीय पशु के भूखे होने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार ने अस्थाई गौशालाएं बना दी हैं तो पशुओं की मौत भूखे पेट क्यों हो रही है? दरअसल गांव पतेई कायस्थ में अस्थाई गौशाला बनी हुई है। गौशाला से कुछ दूरी पर ही गोवंशीय पशु का शव पड़ा मिला। जिससे ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। ग्रामीणों की माने तो सरकारी फरमान जारी होने के बाद प्रशासन ने दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन पशुओं के चारे की व्यवस्था नहीं होने पर यह बदहाली फिर से शुरू हो गई है। जिससे पशु आवारा घूमने लगे हैं। चारा नहीं मिलने से इस पशु की मौत हुई है। यदि चारे की सही व्यवस्था प्रशासन ने नहीं की तो पशु बदहाल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed