फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सरायतरीन ब्रांच में शार्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठा तो दौड़े लोग, मची अफरातफरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सरायतरीन ब्रांच में शार्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठा तो दौड़े लोग, मची अफरातफरी

Wed, 14 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सरायतरीन ब्रांच में शार्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठा तो दौड़े लोग, मची अफरातफरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सरायतरीन ब्रांच में आग
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, धुआं उठा तो दौड़े लोग, मची अफरातफरी
ग्राहक सेवाएं ठप रहीं दिन भर, एक दिन में टर्न-ओवर को 50 लाख का झटका
बैंक कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, दमकल कर्मियों को भी बुलाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सरायतरीन शाखा में मंगलवार को सुबह अचानक आग लग गई। बैंक शाखा में आग लगने जैसे ही नगर में मौके पर भीड़ जुटने लगी। कुछ देर के लिए अफरातफरी भरा माहौल बन गया। बैंक कर्मी आनन फानन पहुंचे और बैंक के भीतर लगे दमकल उपकरणों से आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन को खबर दी। अग्निकांड से ग्राहक सेवाएं ठप पड़ गईं। एक दिन में टर्न ओवर को 50 लाख रुपये से अधिक का झटका लगा है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सरायतरीन शाखा के बैकिंग हॉल में मंगलवार को सुबह सात बजे आग लगने की जानकारी उस वक्त हुई जब बैंक का सायरन बजा। बैंक के आस-पड़ोस के निवासियों ने सायरन की आवाज सुनी तो बैंक की तरफ गए और मौके पर धुआं उठते देखा। इसके बाद बैंककर्मियों को खबर दी। बैंककर्मी पहुंचे। शाखा खोली गई तो चौतरफा धुआं ही धुआं था। बैंक के गार्ड कमल किशोर, बैंककर्मी नरेंद्र कुमार ने दमकल सुरक्षा के लिए लगे उपकरणों का इस्तेमाल किया। दमकल को खबर दी। कुछ ही देर में शाखा प्रबंधक मोहम्मद अली पहुंच गए। शाखा प्रबंधक ने बैंक शाखा की स्थिति देखी और इसके बाद रामपुर स्थित रीजनल ऑफिस को खबर दी। स्थानीय पुलिस और दमकल अधिकारियों को बताया कि शार्ट सर्किट के चलते फाल्ट हुआ और इसके आग लगी है। वहीं बैंक के बाहर उन्होंने यह सूचना चस्पा कराई की आग लगने से बैंक की सेवाएं बाधित हैं।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट ग्राहक सेवा के लिए बने बैंकिंग हॉल में क्षति हुई है। बैंक का डाटा बेस और रिकार्ड सुरक्षित है। इलेक्ट्रिक उपकरणों को भी क्षति हुई है। वायरिंग और फाल्स सीलिंग जल चुकी है। आग लगने की सूचना दमकल को भी दी गई थी लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले बैंककर्मियों ने बैंक में लगे उपकरणों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया था। घटना की सूचना पर हयातनगर थाने की पुलिस भी पहुंची। बैंक की ग्राहक सेवाएं प्रभावित हुईं हैं जल्दी ही बैंक में सेवाएं सुचारु करने के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। अभी क्षति का आंकलन नहीं हुआ है। विभागीय टीम ही क्षति का आंकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली, शाखा प्रबंधक, सरायतरीन।

वैकल्पिक सेवाएं कृषि विकास शाखा से मिलेंगी
संभल। वैकल्पिक सेवाएं स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से मिलेंगी। यह जानकारी सरायतरीन शाखा के प्रबंधक मोहम्मद अली ने दी। उन्होंने बताया कि सरायतरीन के बैंक स्टाफ पब्लिक की सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीबी संभल में उपलब्ध होंगे। वहां पर खाताधारक अपने लेनदेन कर सकते हैं क्योंकि बैंकिंग सिस्टम ऑनलाइन है। इसलिए किसी को कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सरायतरीन शाखा में जल्दी से जल्दी सेवाएं सुचारु करने की तैयारी की जा रही है। रीजनल आफिस के अधिकारी इस प्रक्रिया में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed