फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   108 plants were planted in honour of the valour of Operation Sindoor

Sambhal News: ऑपरेशन सिंदूर की शौर्य गाथा के सम्मान में लगाए 108 पौधे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
108 plants were planted in honour of the valour of Operation Sindoor
संभल। नगर पालिका परिषद के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की वीरता और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पर्यावरणीय पहल की गई है।
विज्ञापन

इसके क्रम में शनिवार को मोहल्ला तिवारी सराय के निकट पापमोचन तीर्थ के पास सरकारी भूमि पर कूड़ा कचरा डालने के स्थान को साफ करके 108 पौधों का रोपण कराया है। इसे अब सिंदूर वाटिका नाम दिया गया है। इस दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि यह आयोजन न केवल वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ संभल हरित संभल का संदेश भी है। ईओ ने कहा कि सिंदूर वाटिका में पौधरोपण कराया गया है। साथ ही, इनकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया गया है।

पौधरोपण से पहले पंडित महेंद्र स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ आलोक भाटी, ईओ डॉ.मणिभूषण तिवारी, कार्तिकेय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed