{"_id":"5c3ce4e0bdec2273356ef4b6","slug":"101547494624-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती राज को सशक्त बनाने को प्रधानों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती राज को सशक्त बनाने को प्रधानों को प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरी/संभल। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए असमोली ब्लाक में सोमवार को 44 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सुविधा दाताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रधानों को पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों के कार्य की एक पुस्तिका भी वितरित की गई।
प्रशिक्षण में मढ़न, गुमसानी, हरथला और असमोली न्याय पंचायतों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी तथा विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यक्रम, भूमि प्रबंधक समिति के कार्य, विवाह पंजीकरण व परिवार कल्याण के कार्यक्रमों के संचालन आदि की जानकारी दी।
पत्नी के बदले प्रशिक्षण लेने पहुंचे पति
ओबरी। पंचायती राज व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए दिए गए प्रशिक्षण में 15 में से 2 महिला प्रधान मौजूद रहीं, जबकि महिला प्रधानों के पति प्रशिक्षण लेने पहुंचे।
विज्ञापन
पॉलिथीन में पैक मिला लंच
ओबरी। पंचायती राज के एक दिवसीय प्रशिक्षण में मौजूद लोगों को लंच में पॉलिथीन में पैक भोजन वितरित किया गया। इससे साफ होता है कि जहां सरकार एक ओर पॉलिथीन का उपयोग करने के लिए मना कर रही है, वहीं सरकारी कार्यक्रमों में पॉलिथीन में पैक भोजन बांटा जाए, तो समझ जाइए कि सरकारी तंत्र अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कोरी औपचारिकता निभा रहा है।