फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   100 families of Bareilly Sarai are not getting water, the municipality could not solve it in six days

बरेली सराय के 100 परिवारों को नहीं मिल पा रहा है पानी, छह दिन में समाधान नहीं कर सका नगर पालिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
100 families of Bareilly Sarai are not getting water, the municipality could not solve it in six days
संभल के मोहल्ला बरेली सराय में दूसरी जगह से पानी भरते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। गर्मी के मौसम में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है पीने से लेकर नहाने में सबसे ज्यादा इस्तेेमाल किया जाता है। कपड़ों की धुलाई भी काफी होती है। ऐसे में अगर पानी नहीं मिलेगा तो कोई भी विचलित हो जाएगा। नगर पालिका के वार्ड संख्या छह के रहने वाले मोहल्ला बरेली सराय के करीब 100 परिवार ऐसे हैं जो 10-12 दिनों से पीने के पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। नगर पालिका में शिकायत की तो आश्वासन दे दिया लेकिन समाधान नहीं किया। दरअसल बरेली सराय में रहने वाले ज्यादातर लोग मजदूर पेशा हैं। ज्यादातर नगर पालिका से मिलने वाली पानी की आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। इस इलाके में एक पाइप लाइन कहीं से टूट गई है। जिससे करीब 100 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर पालिका के किसी कर्मचारी ने तीन दिन पहले गड्ढा खोदा था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका के ईओ का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी ही नहीं थी। उन्हें शनिवार को ही मालूम हुआ है। सवाल उठता है कि जब ईओ को जानकारी नहीं थी तो गड्ढा किसके आदेश पर कर्मचारी द्वारा खोदा गया। बरेली सराय के लोगों का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह धरना देंगे।
विज्ञापन

क्या बोले लोग
10-12 दिन से हमारे घर पानी नहीं आ रहा है। सरकारी हैंडपंप से पानी पीने के लिए ले आते हैं। बाकी कामों के लिए परेशान होना पड़ता है। गर्मी के मौसम में पानी लाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

हंसा, बरेली सराय।
----------------
कई दिनों से पानी नहीं आ रही है। कपड़े धोने से लेकर अन्य जरूरी कार्य करने में समस्या हो रही है। नगर पालिका के कर्मचारी पाइप लाइन टूटने की वजह बता रहे हैं लेकिन अब तक सही नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवती, बरेली सराय।
------------------
सरकारी हैंडपंप, मंदिर और अन्य स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी आए थे और गड्ढा खोदकर चले गए लेकिन पानी नहीं मिल पाया। गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी हो रही है।

पप्पू, बरेली सराय
------------------
नगर पालिका में शिकायत आठ दिन पहले की थी। उस समय कह दिया कि सही करा देंगे लेकिन अब तक सही नहीं कराया गया है। समस्या से जूझ रहे ज्यादातर लोग मजदूर पेशा हैं सबमर्सिबल अपने हैं नहीं। नगर पालिका की टंकी पर ही निर्भर रहते हैं।
किरन अहरिया, बरेली सराय
-------------------
कोट
बरेली सराय में कोई पाइप लाइन में दिक्कत है। अब हमें पता लगा है। रविवार को ही दुरूस्त कराएंगे। पहले से हमें कोई जानकारी नहीं थी।
रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed