फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 injured in bus accident in sambhal

बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
10 injured in bus accident in sambhal
असमोली के गांव अकबरपुर गहरा में बस पलटने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण। - फोटो : SAMBHAL
संभल/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के संभल-जोया मार्ग स्थित गांव अकबरपुर गहरा के नजदीक बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इसमें तीन महिलाओं समेत दस बराती घायल हो गए। चीखपुकार होने पर आसपास के ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने किसी तरह बस में फंसे बरातियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस की सहायता से आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला और जांच पड़ताल की। सोमवार की दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे संभल-जोया मार्ग पर बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब असमोली थाना क्षेत्र के गांव महलकपुर नवादा निवासी पूरन सिंह के बेटे विशाल की बरात हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय जा रही थी। जैसे ही बस अकबरपुर गहरा के नजदीक पहुंची तो गन्ने से भरा ट्रैक्टर आ गया। उसको बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इसमें गांव महकलपुर नवादा निवास विजय सिंह, मान सिंह, बाबूराम, वीर सिंह, अमर सिंह, विजय, मीनाक्षी, प्रमोद और सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना निवासी माया देवी और विशाखा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को पुलिस और ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद चालक बस से निकल कर भाग गया। बराती विजय सिंह ने बताया कि बरात की बस में करीब 70-80 सवारियां भरी हुई थीं। अचानक सामने ट्रैक्टर आने से बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed