फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   saifai pradhan made fool to muradabad administration!

सैफई के नाम पर अखिलेश के अफसर बने मामू

Fri, 17 Jan 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला,मुरादाबाद
अमर उजाला,मुरादाबाद Updated Fri, 17 Jan 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
saifai pradhan made fool to muradabad administration!

सैफई का तो नाम ही काफी है। हो भी क्यों ना यह सरकार का गांव जो ठहरा। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव यहीं के तो रहने वाले हैं।

विज्ञापन


इस गांव का हर शख्स सरकार का करीबी है। अगर कोई इस गांव का नाम भी लेता है तो अफसर उसके प्रति गंभीर हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार की रात को।

सैफई का प्रधान बनकर एक रोबीला शख्स सर्किट हाउस में पहुंच गया। अफसरों तक मैसेज पहुंचा। फिर क्या था सर्किट हाउस खुल गया। सेवा में था सर्किट हाउस का पूरा अमला।

कमरा नंबर दस इनके लिए खुला जिसमें वह बारह घंटे से भी ज्यादा वक्त रहे। पर यह जानकर हैरत होगी कि वह शख्स तो वहां का प्रधान था ही नहीं।

पूरा माजरा बुधवार की रात का है। खुद को सैफई का प्रधान बताकर एक शख्स ने डीएम आवास पर फोन किया। दरअसल वह जिलाधिकारी से बात करना चाहता था।

टेलीफोन ड्यूटी ने बताया कि साहब मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ गए हुए हैं। इस पर दूसरे अफसरों के नंबर उसने मांगे। खैर कुछ अफसरों के नंबर उसने ले लिए और रात को आठ बजे एक अफसर को फोन करके कहा कि वह सैफई का प्रधान बोल रहा है।
विज्ञापन


रात हो गई है लिहाजा सर्किट हाउस में उनके ठहरने का बंदोबस्त किया जाए। अब भला सैफई के प्रधान को कौन मना कर सकता था। खुद को प्रधान बताने वाला यह शख्स रात को बारह बजे के करीब मुरादाबाद पहुंचा तो सर्किट हाउस में पहले ही उसके लिए वीआईपी व्यवस्था हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की बारह बजे तक यह साहब सर्किट हाउस में वीआईपी गेस्ट बनकर रहे।

सैफई के ग्राम प्रधान दर्शन सिंह यादव हैं। हमने जब प्रधान जी से बात करने की कोशिश की तो उनके नाती लालू प्रसाद यादव से बात हुई। लालू प्रसाद का कहना था कि प्रधान पिछले दो महीने से मुरादाबाद की तरफ नहीं गए हैं।


फिर वह कैसे सर्किट हाउस में ठहर सकते हैं। उनके नाम से कोई गड़बड़ी कर रहा है। कई दूसरे जिलों से भी इस प्रकार की शिकायतें हम लोगों के पास आ चुकी हैं। उन्होंने  तो यहां तक कहा कि उनके नाम से एक अपील प्रकाशित कर दी जाए कि अगर कोई प्रधान जी का नाम लेता है तो उसकी जानकारी तत्काल उन्हें दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed