फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth strangled to death in transaction dispute

Saharanpur News: लेनदेन के विवाद में युवक की गला दबा कर हत्या

Sat, 14 Jan 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Jan 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth strangled to death in transaction dispute
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह पर युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा परिजन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह खैरनगर में स्कूटी बिक्री के रुपयों के लेन देन को लेकर हुई कहासुनी में एक युवक तौसीफ उल हक (37) की गला दबा कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने दुकानदार पिता-पुत्रों समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार मोहल्ला गोटेशाह गली नंबर छह खैरनगर निवासी तौसीफ उल हक ने पड़ोसी दुकानदार नदीम को कुछ समय पहले अपनी स्कूटी 50 हजार रुपये में बेची थी। नदीम पक्ष ने 40 हजार रुपये दे दिए थे तथा बाकी दस हजार स्कूटी नाम कराने के दौरान देने के बात कही थी। तौसीफ के भाई तंजीम उल हक ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे नदीम ने तौसीफ को अपनी दुकान पर बुलाया। नदीम का भाई सैफ अली, पिता जमशेद और एक अन्य वहां मौजूद थे। तंजीम भी वहां पहुंचा। चारों ने तौसीफ से बिना दस हजार रुपये दिए ही ट्रांसफर लेटर पर हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें नदीम, सैफ, जमशेद और एक अन्य ने तौसीफ की गला दबा कर हत्या कर दी। बाद में वे धमकी देकर फरार हो गए। परिजन तौसीफ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने देर रात को पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ अजेंद्र, इंस्पेक्टर मंडी कोतवाली धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


- खैरनगर में युवक की मौत हुई हैं। दोनों पक्षों में स्कूटी के बकाया रुपये को लेकर विवाद था। मृतक के भाई की तहरीर पर नदीम, उसके भाई सैफ अली, पिता जमशेद और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश में लगी है। मौके पर सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजेंद्र, सीओ सिटी प्रथम, सहारनपुर

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह पर युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा परिजन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह पर युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पर गमजदा परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed