फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth Drowns While Making Reel in Yamuna; Body Recovered After 20 Hours

Saharanpur News: यमुना में रील बनाते समय युवक डूबा, 20 घंटे बाद मिला शव

Sat, 25 Apr 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth Drowns While Making Reel in Yamuna; Body Recovered After 20 Hours
ह​थिनीकुंड बैराज में डूबे मामा-भांजा को तलाश करते गोताखोर। श्रोत ग्रामीण
मिर्जापुर। कुछ सेकेंड की रील ने गांव धौलरा के एक परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। बृहस्पतिवार देर शाम हथिनीकुंड बैराज के पास रील बनाने के लिए मामा-भांजा यमुना नदी में उतरे। भांजा तो तैरकर बाहर आ गया, लेकिन मामा लोकेश (24) गहरे पानी में समा गया। तलाशी अभियान के दौरान 20 घंटे बाद शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट के गांव धौलरा निवासी लोकेश अपने भांजे पारस के साथ बृहस्पतिवार शाम हरियाणा की ओर गए थे। वह हथिनीकुंड बैराज पहुंचे और यमुना किनारे मोबाइल से रील बनाने लगे। बताया जाता है कि पहले भांजा पारस नदी में उतरा और मामा लोकेश ने वीडियो बनाई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पारस बाहर आ गया। इसके बाद लोकेश नदी में उतरा और पारस उनका वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान अचानक लोकेश गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। मामा को डूबता देख पारस ने चीख पुकार मचाई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह एवं बादशाही बाग चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात में अंधेरा और तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस ने पीएसी की फ्लड कंपनी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे लोकेश का शव घटनास्थल से 500 मीटर दूर यमुना से बरामद किया गया।

लोकेश की पिछले साल शादी हुई थी। उसकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि जरा सी लापरवाही और रील की सनक ने हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। लोकेश घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed