{"_id":"6494936c5d3c2e9fd106b6b4","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4634-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। नगर के एक बैंक्वेट हाल में बिजली का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला छत्ता वाल्मीकि बस्ती निवासी नितिश (27) पुत्र नंदलाल इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था। बुधवार रात वह सहारनपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में बिजली का काम कर रहा था। काम करते समय उसे अचानक करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए और वह उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितिश के दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी निशा, माता सीता देवी और भाइयों निहाल, कुनाल, भोलू, और सागर सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बस्ती के लोग भी गमजदा हैं।