{"_id":"62e3e659fc0c4571b766571a","slug":"youth-beaten-up-in-panchayat-for-making-objectionable-video-viral-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांवड़ यात्रा को लेकर वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो, युवक को पंचायत में जूतों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांवड़ यात्रा को लेकर वायरल किया आपत्तिजनक वीडियो, युवक को पंचायत में जूतों से पीटा
Fri, 29 Jul 2022 07:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:23 PM IST
सार
एक युवक की पंचायत में जूतों से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया गया कि युवक ने कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडिया वायरल किया था।
विज्ञापन
पंचायत में युवक की पिटाई करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कावड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक साबिर की पंचायत में जूतों से पिटाई की गई। पंचायत में जूतों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सहारनपुर में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गांव कलसिया निवासी मनीष योगाचार्य ने साढ़ौली कदीम निवासी सावेज व लतीफपुर भूड़ निवासी साबिर उर्फ शब्बीर के खिलाफ बेहट कोतवाली में कावड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सावेज को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि साबिर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
वहीं गरुवार को पुलिस ने साबिर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साबिर को उसके गांव में एक पंचायत में जूतों से पीटा जा रहा है। वीडियो में साबिर पहले माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ लोग उसे जूतों से पीट रहे है। पंचायत में शामिल एक ग्रामीण ने बताया कि साबिर के परिजनों ने बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई थी, जिसमें साबिर ने सार्वजनिक तौर पर सभी ग्रामीणों से कावड़ यात्रा को लेकर अपलोड की गई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर माफी मांगी थी। पंचायत में उसके परिजनों ने ही उसे जूतों से पीटा। गांव वालों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। पंचायत के बाद गुरुवार को साबिर को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ा खतरा: गंगा में तेज कटान से आई आफत, पानी में समा रही करोड़ों की सड़क, देखें पुल की खौफनाक तस्वीरें
उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक को पीटने का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में युवक को पीटने वाले उसके परिजन ही बताए जा रहे है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।