{"_id":"60885a968ebc3ec36a60418a","slug":"young-man-strangled-for-suspicion-of-unethical-relations-saharanpur-news-mrt5361750113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंधों के शक में युवक की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनैतिक संबंधों के शक में युवक की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट(सहारनपुर)। रंडौल गांव में एक युवक की अनैतिक संबंधों के शक में गला काट कर हत्या कर दी गई। उसका शव रुहालकी गांव के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक की मां की तहरीर पर महिला, उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रंडौल निवासी संजीत (32) पुत्र प्रेमचंद का खून से लथपथ शव मंगलवार को पास के गांव रुहालकी के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। किसी धारदार हथियार से उसका गला काटा गया है। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। मृतक की मां राजकली उर्फ निन्नी ने गांव के ही मोहर सिंह पुत्र इंद्र सिंह, उसकी पत्नी निगम, साले आशीष व आशू निवासी मल्हीपुर थाना देहात कोतवाली के खिलाफ बेटे को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजकली का कहना है कि मोहर सिंह उसके बेटे संजीत से पत्नी निगम के साथ अनैतिक संबंध होने के शक में रंजिश रखता था। आरोप है, कि सोमवार की शाम करीब 4 बजे मोहर सिंह अपनी पत्नी निगम व सालों को साथ उनके घर आया और उसके बेटे को बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। जब वह रात घर नहीं लौटा तो वह मोहर सिंह के घर पहुंची, लेकिन उनके घर पर ताला लगा हुआ मिला। मंगलवार को उसे गांव के ही दो लोगों ने बताया कि उसके बेटे की लाश रुहालकी के जंगल में एक खेत में पड़ी है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, तो उसके बेटे की लाश के पास मोहर सिंह की पत्नी निगम की खून से सनी चप्पल पड़ी मिली।
--वर्जन--
मृतक की मां की तहरीर पर नामजद किए गए लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या अनैतिक संबंधों के शक में किए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
राजकुमार शर्मा, इंस्पेक्टर बेहट