फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man killed in the accident, Hungama

हादसे में युवक की मौत, हंगामा

Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in the accident, Hungama
हंगामे को शांत कराते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड पर बुधवार को बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  नागल के गांव खटौली निवासी सुक्कड़ का पुत्र महफूज (26) एक मोबाइल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर था।
विज्ञापन


बुधवार को महफूज तलहेड़ी बुजुर्ग में मोबाइल की दुकानों से कलेक्शन करने आया था। दोपहर करीब ढाई बजे वह बाइक से नागल जा रहा था। जैसे ही महफूज तलहेड़ी पुलिस चौकी के निकट पहुंचा तो उसने अपने आगे चल रहे गन्ने लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस दौरान महफूज ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों नीचे आकर कुचल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे।

जाम की सूचना पर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लोग ट्रैक्टर के चालक पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग भी कर रहे थे। करीब पौन घंटा बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 


कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। महफूज अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ गया। खटौली में महफूज की मौत के बाद गम का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed