{"_id":"587bc2c54f1c1b332defe93d","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-a-serious-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में रिश्तेदार को लेने बाइक पर छुटमलपुर आ रहे दो युवक ट्रैक्टर से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने सीएचसी पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव को बिना पोस्टमार्टम कराए उन्हें सौंप दिया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। हादसा शनिवार की रात साढ़े आठ बजे हुआ।
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव नौसरहेड़ी निवासी 18 वर्षीय मुन्ना पुत्र मामु और 20 वर्षीय संदीप पुत्र कुरड़ी बाइक पर अपने रिश्तेदार को लेने के लिए छुटमलपुर आ रहे थे। जैसे ही ये गांव इब्राहिमपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से इनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 पर सूचना के बाद एंबुलेंस दोनों को लेकर फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां मुन्ना ने दम तोड़ दिया जबकि संदीप को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।