{"_id":"5787e2884f1c1b0e7913fb70","slug":"young-man-killed-by-lightning-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवक की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नानौता में आम के बाग में बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास ही बैठे उसके पिता समेत एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों को सीएचसी नानौता में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम गुडंब निवासी राजपाल कश्यप ने ग्राम कचराई निवासी दयाराम त्यागी का आम का बाग ले रखा है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे राजपाल कश्यप, उसका पुत्र सचिन कश्यप (20 वर्ष) आम की पेटियों को गांव के ही सतीश कुमार पुत्र परमानंद के ट्रैक्टर में भरकर नानौता बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन
लौटते समय बारिश आ जाने के चलते तीनों अपने बाग में ही बनी झोपड़ी में बैठ गए। करीब 11:30 बजे अचानक बिजली तेज आवाज के साथ चारपाई पर बैठे सचिन कश्यप के ऊपर गिर गई, जिसमें सचिन के कपड़े और शरीर जल गए।
पास में ही बैठे उसके पिता राजपाल कश्यप की कमर और पैर तथा ट्रैक्टर चालक सतीश के हाथ-पैर झुलस गए। दोनों ने किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने दोनों झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नानौता में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही सचिन के शव को लेकर गांव लौट गए।
युवक की मौत की से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक सचिन का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।