फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man dies due to bus collision, chaos among family members

Saharanpur News: बस की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 09 Mar 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to bus collision, chaos among family members
नकुड़। बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव तिरपड़ी निवासी अक्षय 24 पुत्र सोमकार गांव से नकुड़ किसी काम से आ रहा था, जैसे ही वह सरसावा रोड स्थित श्रद्धा कॉलोनी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अक्षय बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय अक्षय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अक्षय तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले ही अक्षय की शादी हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। उसकी मौत के बाद पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर अमरपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed