फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yatendra, Sanjana and Bilal will represent India

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे यतेंद्र, संजना और बिलाल

Tue, 24 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yatendra, Sanjana and Bilal will represent India
यतींद्र सिंह पवार - फोटो : SAHARANPUR
भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे यतेंद्र, संजना और बिलाल
विज्ञापन

सहारनपुर। बॉडी बिल्डर यतेंद्र सिंह पंवार, राव बिलाल और फिजिकल खिलाड़ी संजना ढालक वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिकल चैंपियनशिप और एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिकल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में हुए चयन ट्रायल में उक्त खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पोंटा साहिब स्थित पॉल रिसॉर्ट में हुए चयन ट्रायल में सहारनपुर की ओर से यतेंद्र सिंह पंवार, राव बिलाल, संजना ढालक, उमर फारूक, अलीम कुरैशी, मुर्सलीन अंसारी आदि ने प्रतिभाग किया। चयन ट्रायल में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिकल स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे, इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के महासचिव हीरल शाह, यूपी बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के महासचिव विश्वास राव, उपाध्यक्ष सुहेल राना भी मौजूद रहे। देशभर के 406 खिलाड़ियों के बीच हुई कड़ी स्पर्धा के बीच यतेंद्र पंवार, राव बिलाल और संजना अपना चयन कराने में सफल रहे। जिन्होंने प्रतियोगिता में देेश को पदक दिलाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिकल चैंपियनशिप जून 2022 में मालदीव में होगी, जबकि वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिकल चैंपियनशिप नवंबर माह में होनी है। चयनित खिलाड़ियों को जनपद के खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने बधाई दी।

राव बिलाल

राव बिलाल- फोटो : SAHARANPUR

संजना डालक

संजना डालक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed