फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna in spate due to heavy rain on the mountains

हिमाचल की पहाड़ियों में भारी बारिश के बाद यमुना उफान पर

Mon, 26 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate due to heavy rain on the mountains
लखनौती यमुना पुल के पार पानी के बीच सड़क पार करते लोग - फोटो : SAHARANPUR
बेहट/सरसावा (सहारनपुर)। हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह 2.95 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद फ्लड घोषित कर पूर्वी एवं पश्चिमी यमुना नहर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

बैराज से छोड़े गए इस पानी के बाद तहसील प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तटवर्ती गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, हालांकि बैराज से छोड़े गए इस पानी से निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। चिलकाना, सरसावा, नकुड़, गंगोह के अलावा शामली, बागपत के खादर क्षेत्र में बाढ़ से भारी नुकसान की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

सरसावा क्षेत्र के गांवों बैंगनी, चोरीमंडी, हैदरपुर, शाहजहांपुर, झरौली, घंघोड़, कुतुबपुर, अपलाना, ढिक्का, मंधोर, भीक्खनपुर आदि के यमुना किनारे के खेत पानी से लबालब हैं। स्थिति ये है कि किसान अपने खेत पर जा नहीं सकते। किसान अशोक चौधरी, विकास, अनुज शर्मा, धनपाल राणा, पप्पू चौधरी, आजाद प्रधान आदि ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी पशुओं के हरे चारे की है। चारा पानी के चलते गिर गया है ऐसे में चारा काटा भी नहीं जा सकता। यमुना में पानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार दुपहर बाद तक यमुना नदी पर बने पुल के आठों खंबे पानी से भर कर चल रहे थे तथा यमुना नदी के दोनों छोर पानी में डूबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
सोमवार को यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 5 बजे 295000
6 बजे 295000
7 बजे 257000
8 बजे 257000
9 बजे 239000
10 बजे 239000
11 बजे 230000
दोपहर 12 बजे 221000
1 बजे 213000
2 बजे 204000
3 बजे 204410
शाम 4 बजे 195906
--------------------------------
बारिश की स्थिति
पांवटा साहिब (हिमालय प्रदेश)
41.2 मिमी
ताजेवाला 51.2 मिमी

लखनौती क्षेत्र स्थित यमुना के पानी में डूबी फसलें

लखनौती क्षेत्र स्थित यमुना के पानी में डूबी फसलें- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह क्षेत्र में यमुना में आया पानी

गंगोह क्षेत्र में यमुना में आया पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed