{"_id":"6609f012f21b74bcc203fea7","slug":"wrestlers-showed-their-strength-in-the-fair-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-121118-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Mon, 01 Apr 2024 04:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। रणदेवा गांव में गुरु प्यारे जी महाराज जी याद में शुरू हुए तीन दिवसीय मेले में पहले दिन आयोजित हुए दंगल में दूर दराज के पहलवानों ने अपना दम-खम दिखाया। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांवपेंच पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रोचक मुकाबले में कई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
मानकपुर के पहलवान आजम ने शामली के पहलवान वंश को पराजित किया। सुनेहटी के पहलवान देव ने अली, खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर ने मेरठ के पहलवान बंटी, हरिद्वार के पहलवान संदीप ने गढ़ी के पहलवान दानिश, सुनेहटी के पहलवान अक्की चौधरी ने शामली के पहलवान तनीश को चित्त किया। इसके अलावा जसाला के रितेश पहलवान ने केरटू के पहलवान शारिक, जसाला के पहलवान वंश ने खेड़ा अफगान के पहलवान सुहेद आर्य को चित्त किया। हगावली के पहलवान बिल्लू व झांसी के पहलवान तूफान के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छुटा। बाबूपुरा के पहलवान फारुख ने रोचक मुकाबले में रुड़की के पहलवान अनुज को धूल चटाई। रैफरी जवान सिंह, सागर चन्द व देवदत्त आर्य रहे।
इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी, श्याम सिंह,पहल सिंह, विश्वास चौधरी, सोमनाथ खजांची, विकास चौधरी सत्तू, सुमेर चन्द, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।