फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worker dies due to electric shock, commotion over keeping dead body

Saharanpur News: करंट लगने से श्रमिक की मौत, शव रखकर हंगामा

Tue, 24 Sep 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electric shock, commotion over keeping dead body
पैरामाउंट कॉलोनी में शव को देखकर रोती पत्नी और बच्चे।
सहारनपुर। थाना सदर बाजार की पैरामाउंट कॉलोनी में एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शव को रखकर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पता लगते ही पुलिस-प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने में जुटे रहे। घटना के बाद से मकान मालिक फरार है। देर रात पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसडीए ने मकान को सील कर दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की पैरामाउंट कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर लिंटर डाला जा रहा था। गागलहेड़ी के गांव भाभरी निवासी अमित (40) पुत्र धर्मवीर लिंटर डालने वाली मशीन के साथ आया था। मकान में लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। मशीन लगाने के लिए तार ऊपर खींचा गया। मकान के आगे से 11 हजार की हाईटेंशन लाइन जा रही है। शाम करीब पांच बजे मकान में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता लगते ही मृतक के परिजन और भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि करंट लगने के बाद अमित करीब आधा घंटा तक तड़पता रहा। यदि उसे समय से अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मकान मालिक करंट लगता देख मजदूर को छोड़कर फरार हो गया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शव को रखकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि यदि मकान मालिक मौके पर नहीं आया तो वह शव को नहीं उठाएंगे। परिजन 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे। देर रात सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर लोग माने। इसके बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर ठेकेदार अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अमित के दो बेटे व दो बेटी
मृतक अमित के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटी है। चारों बच्चे घटनास्थल पर पहुंच गए। पिता के शव को देखकर बच्चों को बुरा हाल है। अमित कमाई से ही घर चलता था।

एसडीएम सदर व सीओ मौके पर पहुंचे
पैरामाउंट कॉलोनी में श्रमिक की मौत के बाद हंगामे का पता लगते ही एसडीएम सदर युवराज सिंह और सीओ द्वितीय मु़नीश चंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी परिजनों व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को समझाया।
दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में एक श्रमिक की करंट से मौत हो गई थी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed